05 March 2026 10:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर कोर्ट से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट के सिस्टम ऑफिसर को ईमेल द्वारा यह धमकी मिली है। ईमेल में 14 साइनाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी है। कहा गया है कि ठीक दोपहर 2 बजे ये बम ब्लास्ट होंगे। ईमेल में कहा गया है कि इन ब्लास्ट से कोर्ट के 1.75 किलोमीटर के रेडियस तक नुकसान हो सकता है। ईमेल सुबह 4:45 बजे किया गया।
सूचना के बाद कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया है। बम स्क्वायड द्वारा कोर्ट की तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस बल भी मौके पर है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
01 June 2020 10:05 PM