03 March 2022 11:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट की एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात से सुबह के बीच की बताई जा रही है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास धर्मेंद्र अग्रवाल की नोटों की माला आदि की दुकान है। आज सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। सूचना पर एएसआई गिरधारी मय टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। ख़बर लिखने तक थानाधिकारी मनोज माचरा भी मौके के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि दुकानदार ने दो लाख रूपए चोरी होना बताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के लिए भी प्रयास कर रही है।
हालांकि दो लाख की चोरी की बात भी हजम नहीं हो रही है। दो लाख बड़ी रकम है, ऐसे में रात को दुकान में इतनी नकदी छोड़ना तर्कसंगत नहीं लगता।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM