09 February 2021 06:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते हैं किस्मत जब साथ देती है तो हर काम इक्कीस होता है। ऐसा ही कुछ नयाशहर पुलिस के साथ हुआ है। हाल ही में करमीसर तिराहे स्थित ज्यूस की दुकान पर मारपीट करने व हुड़दंग मचाने वारदात हुई थी। संजय सांखला ने घटना पर नयाशहर थाने में भवानी सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आरोप लगाया कि भवानी व उसके साथी उसकी दुकान पर आए, ज्यूस का ऑर्डर दिया। वह ज्यूस बना रही था इतने में आरोपी व उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी, लाठी-सरिये चलाए व गल्ला उठाकर सड़क पर फेंक दिया।
नयाशहर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी भवानी सिंह पुत्र सवाई सिंह को धर दबोचा। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने साढ़े तीन लाख रूपए की लूट करना कबूल लिया। चारण के अनुसार आरोपी ने लूट की वारदात पूगल थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर 2020 को मोहम्मद सदीक के साथ की। आरोपी के तीन साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। चारण के अनुसार भवानी का पूर्व में कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वहीं तीन साथियों का पूर्व में भी रिकॉर्ड है। तीनों की गिरफ्तारी होने पर अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशन में एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया व सीओ सुभाष शर्मा के डायरेक्ट सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
RELATED ARTICLES
31 August 2020 09:30 PM