09 May 2025 07:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शत्रु देश से संभावित खतरे के मद्देनजर बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने ब्लैक आउट व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर के अनुसार आगामी आदेशों तक जिले के समस्त बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें व रेस्टोरेंट आदि शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस कड़ी में मेडिकल स्टोर, डेयरी बूथ आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। ब्लैक आउट के दौरान अंधेरा रहेगा, इस दौरान आपातकालीन स्थिति में ही वाहन प्रयोग करें। वाहन प्रयोग के समय लाइटें बंद रखनी होगी।
कलेक्टर ने ब्लैक आउट के संबंध में कड़े आदेश दिए हैं। कलेक्टर के अनुसार आपाताकालीन स्थिति में ब्लैक आउट किया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण जिले अथवा आवश्यक क्षेत्र में बिजली बंद की जाएगी। ब्लैक आउट के दौरान आमजन एवं व्यापारियों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में इन्वर्टर आधारित विद्युत लाइटों, सोलर लाइटों के जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुकानों आदि के आगे लगे लाईट वाले बोर्ड इत्यादि की लाईटें भी बंद रखनी होगी। आवश्यक सेवाओं की दुकानों को भी ब्लैक आउट की पालना अनिवार्य रूप से करनी होगी। एटीएम संचालन में भी संबंधित बैंक को ब्लैक आउट की पालना का ध्यान रखना होगा।
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि आदेशों के उल्लंघन पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 February 2022 07:35 PM