15 October 2022 03:12 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने अशुद्ध घी मिलने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। फड़बाजार स्थित अंबिका एंड कंपनी के गोडाउन पर छापेमारी करते हुए 426 लीटर घी के कार्टून सीज किए गए हैं।
डॉ अबरार पंवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिका एंड कंपनी द्वारा मिलावटी घी बेचा जा रहा है। प्रसंग व कोरोवा नाम से बिक रहा ये घी राजकोट, गुजरात से आता है। इस पर टीमों ने दबिश देकर सैंपल उठाएं। टीम ने प्रसंग ब्रांड के अलग अलग साइज के कुल 18 कार्टून व दो टिन तथा कोरोवा ब्रांड के 15 किलो के 12 टिन सीज किए हैं।
बता दें कि एक समय शुद्धता का प्रतीक माने जाने वाले बीकानेर में अब नकली व मिलावटी घी, दूध, मावा, मिठाई व नमकीन की भरमार है। अगर स्वास्थ्य विभाग व सैंपल जांच करने वाली लैब ईमानदारी के साथ कार्य करें तो शहर में हड़कंप मच जाए।
RELATED ARTICLES
23 February 2022 09:57 PM