03 December 2023 02:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में रविवार को शराब बिक्री की छुट्टी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने 3 दिसंबर, रविवार को सूखा दिवस घोषित किया है। इस दिन विधानसभा चुनावों की मतगणना होनी है। इसी के तहत इस दिन को सूखा दिवस यानी ड्राई डे घोषित किया गया है। बता दें कि सूखा दिवस पर शराब बेचने पर पाबंदी रहती है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-ग के तहत यह घोषणा की गई है। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
08 January 2022 03:43 PM