01 April 2025 01:10 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार(बीकानेर) इस बार नवरात्रा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में 4 अप्रेल की शाम 6:30 बजे केईएम रोड़, रतनबिहारी पार्क स्थित रतनबिहारी जी मंदिर प्रांगण में 'देवी रूपा बिटिया' प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 9 वर्ष की बच्चियां हिस्सा ले सकेंगी। देव स्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि देवी रूपा बिटिया प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना है। छोटी छोटी बच्चियों को इससे जोड़ा जाएगा तो सनातन संस्कृति अक्षुण्ण बनेगी।
कार्यक्रम के समन्वयक रोशन बाफना ने बताया कि देवी रूपा बिटिया के प्रतिभागियों को देवी रूप बनाकर आना होगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को किसी भी माध्यम से सामाजिक अथवा प्रेरणापरक संदेश भी देना होगा। यह संदेश प्रतिभागी अपने साथ किसी भी कलात्मक स्वरूप में ला सकते हैं।
सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि नौ बच्चियों को 'देवी रूपा बिटिया' अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 7014330731 अथवा 9461047624 पर संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
12 December 2020 11:25 PM