14 December 2023 04:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप बढ़ई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मूर्तिकार आदि में से कुछ हैं तो यह ख़बर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। दरअसल जिला उद्योग केन्द्र ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में संबंधित कारीगरों और शिल्पकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि 17 सितम्बर 2023 को विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर यह योजना लागू की गई थी। इस योजना के माध्यम से 18 पारंपरिक व्यवसाय जैसे- बढई, सुनार, लुहार, कुम्हार, मुर्तिकार, चर्मकार, धोबी, दर्जी आदि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित कर उनके विकास हेतु शिल्पकारों और कारीगरों को प्रमाण पत्र व आई.डी कार्ड के जरिये पहचान मिलेगी। 5 प्रतिशत की रियायती दर के साथ ऋण की सहायता के साथ-साथ कौशल उन्नयन, टूलकिट, डिजिटल लेनदेन के लिये प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कॉमन श सर्विस सेंटर/पीएमविश्वकर्मा पोर्टल के माध्यम से आवेदन किये जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
07 March 2023 10:47 PM