30 March 2020 06:23 PM

बाहर निकले तो आ जाएगी फोटो फिर होगी एफआईआर
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लॉक-डाउन की धज्जियां उड़ा रहे आमजन को अब घर पर बैठना ही होगा। बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर अब ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। यह ड्रोन इलाकों में घूमेगा और बाहर निकल रहे लोगों के फोटो कैप्चर करेगा। इसके बाद उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सदर सीओ आरपीएस पवन भदौरिया व थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई ने भुट्टो़ं के चौराहे से इसकी शुरुआत कर दी है। इस ड्रोन को कांस्टेबल प्रदीप हैंडल करेंगे। उल्लेखनीय है कि बार-बार लोगों द्वारा लॉक डाउन के उल्लंघन को रोकने लिए एएसपी पवन मीणा ने ड्रोन को समाधान बताया, तो एसपी शर्मा ने तुरंत अनुमति दी। इसके बाद सीओ भदौरिया ने क्रियान्वित करवाते हुए भुट्टों के चौराहे से ड्रोन उड़ाना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो



" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 February 2021 10:35 PM