29 May 2020 10:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूगल तहसील के तत्कालीन नायब तहसीलदार ईश्वरराम, तत्कालीन गिरदावर ओमसिंह राजवी, राजस्व पटवारी आनंद सिंह सहित साधुसिंह श्रीगंगानगर व अजीज खान, कोलायत के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज है। श्रीगंगानगर एसीबी डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया की जांच में इन आरोपियों के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर धारा 13 क व ख भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018, धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 व 120 बी भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वेदप्रकाश लखोटिया की जांच में सामने आया कि बेनामी संपत्ति की अदला-बदली में आरोपियों द्वारा फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र व वारिस प्रमाण पत्र से इंतकाल तस्दीक कर दिया गया। इतना ही नहीं साधु सिंह की वोटर आईडी में दिए पते के अनुसार गंगानगर तहसीलदार की फर्जी रिपोर्ट भी तैयार की गई। इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपियों की मिलीभगत रही।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM