05 October 2020 06:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 6 अक्टूबर, मंगलवार को बीकानेर के विभिन्न इलाकों में आठ घंटे तक लाइट नहीं रहेगी। ये कटौती दो पारियों में की जाएगी, जिसमें अलग अलग क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के उद्देश्य से यह कटौती रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: 07:00 बजे से 11:00 बजे तक पहली कटौती की जाएगी।
इस कटौती से पारीक चौक, कसाईयों की बारी, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआं, दाउजी मंदिर रोड, चूनगरों का मौहल्ला, जोशीवाडा, दो पीर, डागा चौक, डूडी सिपाहीयों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, आसानियों का चौक, तेली बाड़ा, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआ, बांठिया चौक, असानियो का चौक, वेदों का चौक, करमीसर रोड़, सेक्टर न. B,C,D,F, भाषा साहित्य अकडेमी के पास, अग्निशमन केंद्र के पास, सुथारों की शमशान के पास, भानी माली की बाड़ी के पास व कल्ला कोठी के पीछे का क्षेत्र प्रभावित होगा। वहीं इसी दिन प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक चार की घंटे की दूसरी कटौती भी रहेगी। इस समय गार्डन सिटी कॉलोनी , मेघवालों का मौहल्ला, नैनों का बास, बीएसएनएल टावर, रिडमलसर गांव में बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासी अपना काम पहले ही निपटा लें। वहीं इन्वर्टर आदि चार्ज रखें।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM