16 December 2020 04:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महिला जनप्रतिनिधि के नाम से फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले को लेकर एसओजी बीकानेर में हैं। एएसपी विनीता शर्मा के नेतृत्व में करीब आठ आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस लाइन बीकानेर में बने पुलिस अन्वेषण भवन में यह पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि एसओजी में कोई महिला अधिकारी नहीं है, ऐसे में विनीता शर्मा को इस केस लिए एसओजी में अटैच किया गया है।
पूछताछ को लेकर अभी तक कुछ खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि महिला जनप्रतिनिधि ने उनके नाम से फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के इस मामले को लेकर एसपी बीकानेर को परिवाद दिया था। जिसके बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसे एस ओ जी जयपुर भेजा गया। मुकदमें में फर्जी वीडियो वायरल कर जनप्रतिनिधि को बदनाम करने वाले 12 लोगों के नाम भी दिए गए।
RELATED ARTICLES
16 November 2021 07:43 PM