27 March 2020 11:53 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के रिड़मलसर गांव के युवाओं ने कोरोना इमरजेंसी को देखते हुए रक्तदान का एलान किया है। सोफीन सम्मा ने बताया कि उनकी टीम हर वक्त रक्तदान के लिए तैयार है। इस टीम में सभी ब्लड ग्रुप के युवा शामिल हैं। किसी को भी रक्त ना मिलने की वजह से परेशानी ना आए। सोफीन ने दो नंबर दिए हैं जिन पर फोन करने से आवश्यक ग्रुप के ब्लड की व्यवस्था कर दी जाएगी। फिलहाल उनके पास 15-20 युवा तैयार हैं, वहीं और युवाओं को तैयार किया जा रहा है। इन युवाओं में मोहम्मद अकरम सम्मा, भंवरदीन रजद, आसिफ कोहरी, सोफीन सम्मा, सोफीन पंवार, उम्मेद रजद, असलम भाटी, फिरोज समेजा, शाहरुख कल्लर, सलीम सम्मा, जावेद सम्मा आदि शामिल हैं। अगर आपको इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत हो तो 9828692786/6375047592 नंबर पर फोन करें।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
28 September 2020 12:13 AM