01 October 2020 11:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूगल थानाधिकारी महावीर प्रसाद न्योल व कांस्टेबल काशीराम जाट सहित तीन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। देर रात करीब ढ़ाई बजे मुल्जिम तलाशी में गये सीआई महावीर प्रसाद की कार ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें थानाधिकारी सहित तीन ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे।
पीबीएम में पूरा पुलिस महकमा पहुंच गया। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर बीकानेर से अंतिम विदाई दे दी गई है। महावीर प्रसाद 1997 के बैच के थानाधिकारी थे। भादरा मूल के महावीर प्रसाद अगले वर्ष आरपीएस पद पर पदोन्नत होने वाले थे। वहीं काशीराम लूणकरणसर के हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
10 April 2020 05:57 PM