25 November 2020 03:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंबेडकर सर्किल स्थित पेट्रोल पर हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने कोटगेट थाने में मुकदमें दर्ज करवाए हैं। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शंकरलाल भारी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक मनोज चांडक ने धोबी तलाई निवासी एजाज व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया है कि एजाज के पुत्र ने अपनी एक्टिवा में तीस रूपए का पेट्रोल डलवाया था। एक्टिवा में बिल्कुल भी पेट्रोल नहीं था, ऐसे में तीस रूपए के पेट्रोल से एक्टिवा चालू नहीं हुई होगी। इस पर एजाज के नाबालिग पुत्र ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसके सेल्समैन सहित स्वयं परिवादी के साथ काफी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323,341,382,143 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं आरोपी दूसरी तरफ एजाज ने मनोज चांडक व उसके सेल्समैन रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि पंप के सेल्समैन व मालिक ने एजाज के नाबालिग पुत्र व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने चांडक व उसके सेल्समैन के खिलाफ धारा 323,341 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वहीं मौजूद लोगों ने भी वीडियो बनाए। वीडियो में एजाज का नाबालिग पुत्र पेट्रोल पंप मालिक मनोज चांडक को पीटते दिखाई दे रहा है व चांडक खुद को बचाने का प्रयास करता नज़र आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 February 2026 04:29 PM