12 August 2020 01:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जानलेवा हमले में घायल प्रेमरतन खत्री की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले जीतू उर्फ जितेंद्र नाम के युवक ने खत्री के पेट में चाकू से वार किए थे। जिसके बाद खत्री को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। खत्री का ऑपरेशन भी हुआ। लेकिन आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जीतू को कोटगेट पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही फड़बाजार से दबोच लिया था। वह अभी बीछवाल जेल में जेसी काट रहा है। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा 307 भादंसं के तहत दर्ज मुकदमा अब 302 भादंसं में तब्दील हो गया है।
RELATED ARTICLES
26 November 2021 06:58 PM