02 January 2022 12:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लगातार कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की पहली रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी के साथ बीकानेर में एक्टिव मामलों की संख्या 49 हो गई है। शनिवार तक इनमें से चार मरीज़ अस्पताल में भी भर्ती थे।
सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि आज आए पॉजिटिव में एक आर्मी कैंट का 23 वर्षीय जवान है। वहीं कैलाशपुरी का 30 वर्षीय युवक व बैगानी चौक निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव है।
बता दें कि आज आए तीनों पॉजिटिव बाहर से आए हैं। मीणा के अनुसार बैगानी चौक निवासी कलकत्ता, कैलाशपुरी का युवक दिल्ली व आर्मी कैंट का जवान जोधपुर से लौटा था।
RELATED ARTICLES
09 February 2021 11:05 PM