01 November 2020 09:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने आखिरकार पटाखों की बिक्री व आतिशबाजी पर सस्पेंस खत्म करते हुए आखिरकार बैन लगा दिया है। आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह निर्णय लिया है। गहलोत के अनुसार अब प्रदेश में आतिशबाजी करना व पटाखों की बिक्री करना अवैध होगा। प्रतिबंध केवल दीपावली तक नहीं बल्कि उसके बाद भी जारी रहेगा। शादी विवाह के समारोह में भी आतिशबाजी पर रोक रहेगी। वायु प्रदूषण रोक कर कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं कचरा ना जलाने, लालबत्ती पर वाहन बंद रखने की अपील की गई है।
वहीं धुंआ छोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अगर फिटनेस लाइसेंस के बावजूद वाहन धुंआ छोड़ते मिले तो फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई होगी। बता दें कि वाहनों से निकलने वाला धुंआ निर्धारित मानकों के अनुरूप होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से अलग अलग संगठन, डॉक्टर आदि पटाखों पर प्रतिबंध की मांग कर रहे थे। वजह, पटाखों का धुंआ कोरोना मरीजों के लिए बेहद ख़तरनाक माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 August 2024 01:59 PM