10 April 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार आमजन के लिए खुद की जान जोखिम में डालकर भी सेवा का जज्बा रखने वाले इन कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से असामयिक मृत्यु पर उनके परिवार को पचास लाख की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना में पटवारी, ग्राम सेवक, कांस्टेबल, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, मानदेय कर्मचारी यथा होमगार्ड, सिविल, डिफेंस, आशा सहयोगिनी, मिनी आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका सहित समस्त प्रकार के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने पचास लाख का बीमा चिकित्सा कर्मियों के लिए दिया था।देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
01 March 2020 04:08 PM