31 January 2025 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का समापन गुरूवार शाम महाविद्यालय प्रांगण में हुआ। इस दौरान 'मेरा पहनावा मेरी पहचान' थीम पर मिस एम एस कॉलेज कैटवॉक शो आयोजित हुआ। शो में 101 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने राजस्थानी राजपूती परिधान में प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मिस मूमल गरिमा विजय, मिस मरवण कोमल सिद्ध व मिस मरवण 2025 महक दफ्तरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान रैंप वॉक के साथ प्रश्नोत्तरी राउंड भी रखे गए।
मिस एम एस कॉलेज का खिताब आरती पुरोहित ने जीता। वहीं ज्योति कुमावत प्रथम रनर अप तथा मनीषा प्रजापत द्वितीय रनर अप रहीं। प्रोफेसर डॉ इंदिरा गोस्वामी ने विजेताओं की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और पहनावा ही हमारी पहचान है।
इस दौरान खेल व सांस्कृतिक सप्ताह की संयोजक प्रो संजू श्रीमाली ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीकांत व्यास व डॉ सुनीता विश्नोई ने किया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
22 September 2020 09:03 PM