04 July 2020 10:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को तीसरी रिपोर्ट में दस कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले आठ व चौदह पॉजिटिव आए थे। इसके साथ ही शनिवार का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया। अभी आए पॉजिटिव में जस्सूसर गेट के अंदर के क्षेत्र के 27 व 30 वर्षीय युवक, कमला कॉलोनी का 33 वर्षीय युवक, मुरलीधर व्यास कॉलोनी की 52 वर्षीय महिला, नत्थूसर बास की 35 वर्षीय महिला, दाऊजी मन्दिर का 21वर्षीय युवक, प्रताप बस्ती का 70 वर्षीय वृद्ध व 18 वर्षीय युवक, तेलीवाड़ा का 21 वर्षीय युवक, साले की होली का 26 वर्षीय युवक है। ये सभी पॉजिटिव बीकानेर के आठ अलग अलग इलाकों के हैं जो शहर के अंदर और लगते क्षेत्र हैं। बता दें कि बीकानेर सहित राजस्थान में कोरोना प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लोग खुलेआम धड़ल्ले से घूम रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में कोरोना के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल की आशंका जताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM