04 March 2020 09:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी की जिला स्पेशल टीम की सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियार तस्कर को हथियार सप्लाई करने वाला सरगना पुलिस के हाथ लग गया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि हरियाणा के ऐलनाबाद से संजीव पाल सिंह को गिरफ्तार कर बीकानेर लाया गया है। ओमप्रकाश विश्नोई ने पुलिस पूछताछ में सरगना का नाम उगल दिया, जिसके बाद यहां से पुलिस टीम रवाना की गई थी। ज्ञात रहे कि ओमप्रकाश के पास 46 जिंदा कारतूस व एक मैगजीन मिली थी। वहीं इसके साथ मनीष खत्री को भी गिरफ्तार किया गया था।
RELATED ARTICLES
01 January 2021 11:48 PM