08 May 2021 03:24 PM

-रोशन बाफना की रिपोर्ट
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मजबूरी का फायदा उठाने में इंसान कभी पीछे नहीं हटता, फिर चाहे इसकी वजह से दूसरों को परेशानियां उठानी पड़े। बीकानेर में हो रही कालाबाजारी ने भी यही साबित किया है। गुटखा, सिगरेट, अनाज के बाद अब पानी की कालाबाजारी शुरू हो गई है। नहरबंदी की वजह से घरों में पानी की किल्लत है। मजबूरन लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। टैंकर वाले इसी मजबूरी का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। परकोटे के पाठक से मिली जानकारी के अनुसार 300 वाला छोटा टैंकर पांच सौ रूपए से कम में मिल ही नहीं रहा है। वहीं चार सौ पांच सौ में मिलने वाला बड़ा टैंकर आठ सौ हजार रूपए तक बिक रहा है।
ऐसा नहीं है कि पानी टैंकर वालों को कहीं पीछे से बढ़ी हुई लागत में पानी मिल रहा है। सारा पानी ट्यूबवेल से लिया जा रहा है। जिसकी कीमतों का संबंध पानी की कमी से नहीं है। बावजूद इसके आमजन की सबसे बड़ी मजबूरी का फायदा उठाकर करोड़पति बनने के ख्वाब बुने जा रहे हैं।
प्रशासन को चाहिए कि वह नहरों की सफाई होकर सप्लाई सुचारू होने तक पानी की कालाबाजारी रोकने हेतु टीम गठित करे।
RELATED ARTICLES
15 March 2021 07:33 PM