20 May 2020 12:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना मिल रही है। घटना भीनासर निवासी मोहनलाल कोचर के यहां की बताई जा रही है। दरअसल, मोहनलाल कोचर अपने परिवार के साथ घड़साना रहते हैं। आस-पड़ौस में रहने वाले परिवार जनों ने अंदर की लाइट बंद देखी तो मकान में देखा गया। पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआई ईश्वर सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। ईश्वर सिंह के अनुसार मुख्य द्वार पर ताला है, इस वजह से अंदर का मुआयना नहीं किया जा सका। मकान मालिक को सूचित कर बुलवाया गया है। वहीं पड़ौस से जानकारी मिल रही है कि लाइट बंद थी जो कि हमेशा जली हुई रहती है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार इन्वर्टर व एलसीडी गायब बताई जा रही है। वहीं अन्य सूत्रों के मुताबिक इस मकान के सामने के मकान के भी कुछ दिनों पहले ताले टूटे थे। अब चोरी का पूरा सच मकान मालिक के पहुंचने पर उजागर होगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM