29 July 2020 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला मोहता सराय के समीप शनि मंदिर के पास का है। यहां रहने वाला 19 वर्षीय राजू कुम्हार रात को घर नहीं लौटा। अगली सुबह घर के पीछे शनि मंदिर के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ से फांसी लटका हुआ मिला। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन पिता के अनुसार उसने बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसके परिणाम से वह संतुष्ट नहीं था। ऐसे में प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण परीक्षा परिणाम को माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM