24 April 2020 10:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से जंग को सफल बनाने के लिए अब एक नया सर्वे शुरू हो रहा है। यह मोबाइल सर्वे है, जिसके तहत आपके फोन पर कभी भी कॉल आ सकता है। यह कॉल 91.1921 नंबर से आएगा। बीकानेर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने अपील की है कि आने वाले दिनों में इस नंबर से कॉल आएगा। इसमें आपसे जो भी सवाल पूछे जाएं, उनके सही-सही जवाब दें। आप चाहें तो इस नंबर को अभी अपने फोन पर सेव कर लें, ताकि कोई भ्रम न रहे। गौतम ने बताया कि कोरोना के फैलाव को रोकने व इससे बचाव के लिए हर नागरिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस फोन नंबर से जब भी फोन आए सही सही जानकारी देकर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ज्ञात रहे कि यह नंबर भारत सरकार द्वारा जारी वास्तविक नंबर है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
05 November 2024 07:17 PM