01 July 2022 07:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करंट की चपेट में आने से गंगाशहर निवासी चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना तीन घंटे पहले की बताई जा रही है। गंगाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गंगाशहर थाने के कांस्टेबल श्रवण का भतीजा है। चौधरी कॉलोनी निवासी कांस्टेबल के भतीजे को कूलर के संपर्क में आने से करंट आया बताते हैं।
बता दें कि बारिश के मौसम में कूलर, पानी मोटर सहित अन्य बिजली उपकरणों से करंट प्रवाहित होने की अत्यधिक संभावना रहती है। ऐसे में चालू कूलर को नहीं छूना चाहिए। वहीं पानी की मोटर का स्विच भी चप्पल पहनकर किसी लकड़ी की वस्तु का इस्तेमाल करते हुए ऑन करना चाहिए।
RELATED ARTICLES
17 December 2020 01:59 PM