05 September 2021 11:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के एन आई कोर्ट नंबर 1 के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। 4 सितंबर को अधिवक्ताओं ने एन आई-1 का पूर्ण बहिष्कार किया। इस दिन किसी भी अधिवक्ता को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। वहीं अब 6 सितंबर, सोमवार को भी इस कोर्ट से संबंधित कार्य नहीं होंगे।
बार एसोसिएशन बीकानेर के सचिव जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एन आई-1 के न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार्यशैली व व्यवहार से सभी अधिवक्ता परेशान है। मुल्जिम की जमानत के मामले में भी परिवादी के अधिवक्ता को बुलाने की बात कही जाती है। तारीखों के मामले में भी अधिवक्ता असंतुष्ट हैं। यहां तक कि तारीख देखने के लिए चार बजे बाद आने को कहा जाता है। इस तरह की और भी कई समस्याएं अधिवक्ताओं के सामने आ रही हैं।
शेखावत ने बताया कि 6 सितंबर को 11 बजे आमसभा रखी गई है। आमसभा जो निर्णय लेगी, उसी के अनुसार आगे कदम उठाए जाएंगे। आमसभा चलने तक वर्क सस्पेंड सुनिश्चित है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM