21 September 2022 02:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पाबू चौक गंगाशहर निवासी 35 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गंगाशहर थाने के हैड कांस्टेबल हेतराम के अनुसार पाबू चौक निवासी 35 वर्षीय पूजा पत्नी कमल किशोर मारु चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लटक गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। वह मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में सूचना सहायक थी। उसके दो बेटे हैं तथा शादी को नौ साल हुए बताते हैं। घटना के वक्त पति घर पर नहीं था। वहीं सास ससुर तथा देवर देवरानी घर पर थे। ख़बर लिखने तक शव मोर्चरी रूम में था। पोस्टमार्टम हुआ नहीं था। हैड कांस्टेबल हेतराम के अनुसार मृतका के पीहर वालों ने मुकदमा दर्ज करवाने हेतु परिवाद दिया है। उन्होंने मृतका के पति, सास ससुर व देवर देवरानी पर आरोप लगाए हैं। ख़बर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बता दें कि मृतका का पीहर शहर के सुराणा मोहल्ला, दर्ज़ियों की गली में है।
RELATED ARTICLES
22 November 2021 10:33 PM