25 August 2026 10:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पत्नी व बच्चों के होते हुए विधवा से विवाह कर देह शोषण करने वाले युवक की कोटगेट पुलिस लगातार तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान धर्मनगर द्वार के बाहर, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी अभिजीत उपाध्याय के रूप में हुई है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा कर रहे हैं। गौरव बोहरा के अनुसार अभिजीत फरार है। पुलिस ने पिछले 5-7 दिनों में उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी मगर वह नहीं मिला।
ये है मामला: सब इंस्पेक्टर गौरव के अनुसार आरोपी अभिजीत व पीड़िता की मुलाकात 2025 में हुई थी। दोनों एक ही जगह नौकरी कर रहे थे। आरोपी अभिजीत वहां पहले से नौकरी करता था। पीड़िता के पति की मृत्यु के बाद उस पर दो बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में वह नौकरी लग गई। अभिजीत ने पीड़िता को झांसे में लिया। खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से दोस्ती कर ली। यहीं से धोखा, रेप व विवाह का खेल शुरू हुआ।
-मॉडर्न मार्केट के ऋद्धि सिद्धि होटल एवं बार में रेप: जांच अधिकारी गौरव बोहरा के अनुसार अभिजीत पीड़िता को वकीलों की गली में स्थित ऋद्धि सिद्धि होटल एवं बार में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। पहली बार रेप यहीं किया गया। इसके बाद तोलियासर भैरूं जी मंदिर में उससे विवाह रचाया। विवाह के बाद आरोपी पीड़िता को खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर ले गया। हर जगह होटल में रुका और दुष्कर्म किया।
-आरोपी है पहले से विवाहित, सच ने उड़ाए होश: सब इंस्पेक्टर गौरव के अनुसार अभिजीत पहले से विवाहित व दो बच्चों का पिता है। उसने पीड़िता से छलपूर्वक दोस्ती की। बाद में उससे दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को उसका सच पता चला तो उसके होश उड़ गए।
-जांच में सामने आई होटल की काली हकीकत: सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा ने बताया कि मॉडर्न मार्केट स्थित ऋद्धि सिद्धि होटल के पास होटल चलाने का लाइसेंस तक नहीं है। 2015 के बाद का होटल लाइसेंस व रिकॉर्ड नहीं है। गौरव के अनुसार यह होटल दीपेंद्र का है तथा उमाशंकर नाम का व्यक्ति इसका प्रबंधक है। इसके नीचे बार चलाया जाता है। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियां होने का भी संदेह है।
बता दें कि सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा लगातार आरोपी अभिजीत की तलाश कर रही है। पुलिस होटल मालिक को भी राडार में ले सकती है। इसके अतिरिक्त भी कई लोग पुलिस की राडार पर है। गौरव बोहरा ने कहा कि वे लगातार अभिजीत की तलाश कर रहे हैं तथा शीघ्र वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
RELATED ARTICLES
18 December 2021 09:46 AM