25 August 2020 11:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के एम एम ग्राउंड के चारों तरफ हुआ अतिक्रमण आमजन के लिए घातक बन गया है। यहां अवैध रूप से बजरी व ईंट आदि निर्माण सामग्री फैली रहती है। बजरी के कारण आए दिन बाइक फिसल जाती है। दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो जाते हैं। वहीं तरणताल से चौखुंटी पुलिया तक दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानों के आगे पांच से पंद्रह फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण की वजह से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कलेक्टर नमित मेहता को पत्र लिखकर इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाने की अपील की है। बता दें कि कलेक्टर मेहता ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। ऐसे में लगे हाथ इस स्थान से अतिक्रमण हटाया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM