06 June 2022 11:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना आज दोपहर की है। जेएनवीसी थाने के हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी ने बताया कि पवनपुरी स्थित ओटीएस सरकारी क्वार्टर में डिग्गी बनी है। आज दोपहर राजेश नायक पुत्र मदन डिग्गी के पास खड़ा था। तभी उसे मिर्गी का दौरा आ गया। दौरा आने से वह डिग्गी में डूब गया। भारी ने बताया कि मृतक के पिता ने मिर्गी की वजह से उसके डिग्गी में गिरने की बात कही है।
पिता बीएसएनएल का कर्मचारी बताया जा रहा है। वह पुत्र का शव अपने गांव किलचु लेकर चला गया। मंगलवार को मर्ग दर्ज करवाई जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM