02 September 2022 03:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मरुधरा ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े सात लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घटना लूणकरणसर की है। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि करीब दो बजे बैंक का कैशियर एस बी आई बैंक से सात लाख रूपए कैश लेकर आया था। उसने अपने कैबिन की टेबल पर रखे और बाहर चला गया। वापिस लौटा तो कैश गायब था।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी एक 12-13 साल का बच्चा बताया जा रहा है। थानाधिकारी के अनुसार बच्चे ने कैश से भरा बैग उठाया और चला गया। उसके पास एक 20-25 साल का युवक भी खड़ा था। पुलिस को उस पर भी शक है। युवक के भी इस वारदात में शामिल होने की आशंका है।
चौंकाने वाली बात यह है कि कैशियर ने भी लापरवाही की। वह कैश से भरा बैग ऐसे ही खुला छोड़ कर चला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैशियर द्वारा सात लाख रूपए से भरा बैग ऐसे ही खुला छोड़कर जाना भी सवाल खड़े कर रहा है। ख़बर लिखने तक पुलिस टीमें मौके पर जांच कर रही थी।
RELATED ARTICLES
28 August 2021 02:05 PM