18 May 2025 10:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही मामा के लड़के पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को हदां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भौम अखेसिंह, हदां निवासी 24 वर्षीय हरसुख पुत्र लिछमण राम आचार्य व 19 वर्षीय भरत पुत्र मूलाराम आचार्य के रूप में हुई है।
थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि परिवादी व आरोपी पक्ष में चार बीघा जमीन के हक का विवाद चल रहा है।इसी को लेकर 8 मई को आरोपियों ने परिवादी की गाड़ी को 5-6 टक्कर मारी। इसके बाद परिवादी को पीटा। इसी मामले में आरोपी नामजद थे।
हालांकि बाद में परिवादी के पिता ने आरोपियों की लठ से धुनाई की। वहीं छोटे भाई ने आरोपी की गाड़ी के अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 December 2024 11:06 PM