29 November 2020 12:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गजनेर सहकारी समिति मिनी बैंक के व्यवस्थापक की गुमशुदगी मामले में नया मोड़ आ गया है। व्यवस्थापक मोहनलाल वर्मा के तीन लाख रुपए लेकर जाने की बात झूठी निकली है। पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी कि मोहनलाल तीन लाख रूपए लेकर बैंक से निकला। दोपहर को निकले मोहनलाल ने अंतिम बात शाम साढ़े छह बजे अपनी पत्नी से की थी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। गजनेर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की तो अंतिम लोकेशन श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरधवाल हेड नहर की आई।
जहां स्थानीय पुलिस को एक जैकेट, मोबाइल व जूते मिले। ये चीजें गुमशुदा मोहनलाल की होना बताया जा रहा है। थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में उसके हाथ में कोई बैग अथवा थैला दिखाई नहीं दिया। ऐसे में पैसे लेकर निकलने की बात सही नहीं लग रही। वहीं घरेलू विवाद की बात भी सामने आ रही है। आशंका है कि मोहनलाल ने घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया हो। वजह, उसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास आई तथा वहां उसका मोबाइल, जैकेट आदि भी मिले। पुलिस मोहनलाल की तलाश में लगी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 February 2021 10:46 PM