03 June 2021 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अनलॉक के दूसरे दिन भी कहर बरपाने वाली भीड़ देखने को मिली। आज भीड़ पहले दिन से भी अधिक थी। कोटगेट, केईएम रोड़, फड़ बाजार व सांखला फाटक के दायरे में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने की सारी सीमाएं पार कर दी गई। दुकानों पर एक समय में 7-8 ग्राहक दिखे। दुकानें पास पास होने से भीड़ बड़ी होती गई। यही हाल ट्रैफिक का भी रहा।
पुलिस-प्रशासन दूसरे दिन भी भीड़ नियंत्रित नहीं कर पाया। अधिकतर तो पुलिस तैनात ही नहीं दिखी। आमजन भी समझने को तैयार नहीं लग रहा। जबकि अभी दूसरी लहर शांत नहीं हुई है। प्रतिदिन इतने मामले आ रहे हैं, जो फिर से स्थितियां बिगाड़ने के लिए काफी है। अब भी भीड़ में कोरोना संक्रमितों के होने की आशंका बनी हुई है। इन सबके बीच बच्चों के लिए ख़तरनाक मानी जाने वाली तीसरी लहर भी डरा रही है। माना जा रहा है कि तीसरी लहर आ चुकी है। तीसरी लहर से संक्रमित बच्चों के मामले भी सामने आए हैं। सरकार ने भी हर सरकारी अस्पताल में बच्चों के इलाज की व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। डर है कि आमजन की नासमझी तैयारियां कम साबित ना कर दे। बाजारों की यह भीड़ घर जाकर बच्चों को संक्रमित कर सकती है।
हमारे कैमरा पर्सन राजेश छंगाणी ने अनियंत्रित भीड़ को कैमरे में कैद किया। अगर ऐसे ही चला तो फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत भी आ सकती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
22 May 2020 11:08 AM