24 April 2020 12:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले के दो और कोरोना मरीज़ ठीक हो गये हैं। अभी आई रिपोर्ट में ये दो मरीज़ नेगेटिव पाए गए। इस तरह 36 में से 34 मरीजों को बीकानेर के चिकित्सकों ने ठीक कर दिया है। वहीं गंगाशहर की महिला व देसलसर का युवक भी सुधार पर बताए जा रहे हैं। इन दोनों के भी शुक्रवार तक ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीकानेर स्थापना दिवस से पहले इन सब मरीजों का ठीक होना बेहद खुशी की बात होगी। बता दें कि बीकानेर में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से कोतवाली क्षेत्र की महिला की मृत्यु के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा आज तक 36 मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि चुरू व हनुमानगढ़ के मरीजों का भी इलाज यहीं हो रहा है। जिसमें से ज्यादातर ठीक हो चुके। बता दें कि आज कूल सौ नय रिपोर्ट भी नेगेटिव आई।
RELATED ARTICLES
25 September 2022 05:10 PM