10 April 2020 04:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिकता फैलाने वाले व्यक्ति को सरदारशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम सोनू चुनगर है। बताया जा रहा है कि आरोपी विधायक भंवरलाल शर्मा के यहां ड्राईवर है। वह विधायक के यहां वर्षों से गाड़ी चला रहा है। इसने साकिर चुनगर नाम की आईडी से कोरोना मरीजों की संख्या पर भड़काऊ बयान दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई, स्थानीय लोगों के विरोध पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
RELATED ARTICLES
19 September 2024 11:05 PM