09 March 2020 12:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार को नोखा में पेट्रोल डालकर युवकों को जिंदा जलाने के मामले में सनसनीखेज बात सामने आई है। बताया जा रहा है पीड़ित मांगीलाल, अजीतसिंह, विकास आदि ने कुछ समय पहले एक्स फौजी के हाथ-पैर तोड़े थे। जिसके बाद एक्स फौजी अस्पताल में भर्ती रहा। इसके अलावा उसकी गाड़ी के साथ भी भारी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस के अनुसार इसी का बदला लेने रविवार को एक्स फौजी के करीबियों ने यह हमला किया। बताया जा रहा है आरोपी कैम्पर गाड़ी जलाना चाहते थे। इस दौरान शांतिलाल व अजीतसिंह शराब के नशे में थे, इस वजह से वो भागने में कामयाब नहीं हुए और देखते ही देखते उनके शरीर पर लगे पेट्रोल ने आग पकड़ ली। विकास भी हल्का जला। वहीं पृथ्वी सिंह भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रंजिश काफी वक्त से चली आ रही है। वहीं दोनों ही पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार शांतिलाल सहित दोनों पक्षों के मुख्य लोगों पर पहले से ही कई मुकदमें दर्ज है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM