08 November 2021 07:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट परीक्षा 2021 के नकल गिरोह के सरगना तुलछाराम कालेर के घर से इलेक्ट्रॉनिक चप्पलों व चेक सहित कई सामान बरामद कर लिए गए हैं। जांच अधिकारी गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि तुलछाराम के वल्लभ गार्डन स्थित मकान से 8 जोड़ी रबर चप्पल, 8 चप्पल चार्जर, 7 डिवाइस, 22 चेक, 32 मोबाइल की-पैड मोबाइल फोन, 2 मोबाइल चार्जर, एक डिब्बा सैल, कान की मक्खी व एक वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं। चारण के अनुसार आरोपी ने हर एक परीक्षार्थी से दो-दो चेक लिए थे। नकल करवाने के बदले 7 लाख के हिसाब से दोनों चेक में 5-2 अथवा 4-3 का फिगर लिया जाता है। बताया जा रहा है कि कालेर का पवनपुरी का मकान किराए का है।
पुलिस पूछताछ अभी जारी है। पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं। हालांकि कालेर की संपत्ति व पुराने अपराधों के विषय में पूछताछ नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM