01 July 2021 03:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में मृत नवजात बच्ची मिलने का संवेदनशील मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। पीबीएम के प्रसाधन कॉम्प्लेक्स के टॉयलेट डब्ल्यूसी में एक नवजात बच्ची फंसी दिखी। उसे निकालने के लिए डब्ल्यूसी खोदना पड़ा। बच्ची को निकालकर बच्चा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर सदर पुलिस के एएसआई रामफूल मीणा मय टीम मौके पर पहुंचे।
सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि नवजात बच्ची के शरीर पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा था। वहीं जनाना में भी ऐसी किसी बच्ची का रिकॉर्ड नहीं है। प्रथमदृष्टया अज्ञात प्रसूता द्वारा वहां पर प्रसव करने का मामला लग रहा है। ऐसा भी संभव है कि अवैध संतान होने की वजह से नवजात को कोई टॉयलेट के डब्ल्यूसी में छोड़ गया हो। मामले की जांच चल रही है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
03 June 2020 09:42 PM