11 October 2023 10:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित एक कलेक्टर पर सरकार की गाज गिरी है। चारों अफसरों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चुरू एसटी राजेश मीणा, हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी व भिवाड़ी एसपी करण शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया है। तीनों को तुरंत कार्यभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त अलवर कलेक्टर पुखराज सेन को भी कार्यमुक्त कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक इन जिलों की सीमाएं हरियाणा से लगती है। यहां से शराब की तस्करी होती है। बताया जा रहा है कि प्रभावी कार्रवाई ना होने की वजह से इन अफसरों को कार्यमुक्त किया गया है। आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने दिया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM