27 June 2022 08:13 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का कार्य जारी है। सोमवार को यहां के मोर्चरी रूम स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद सलीम व पीबीएम अधीक्षक डॉ पीके सैनी भी मौजूद रहे।
इस दौरान कल्ला ने कहा कि मोर्चरी में अत्याधुनिक उपकरण आने से पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान होने वाली शल्य चिकित्सा व मृत्यु के कारणों को पता लगाने में आसानी होगी। इससे कम समय में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी। बताया जा रहा है कि करीब सत्तर लाख रूपए की लागत से ये उपकरण खरीदे गए हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय में पीबीएम की चिकित्सा सुविधाओं का काफी सुदृढ़ीकरण हुआ है। मूंधड़ा परिवार की ओर से 40 करोड़ रुपए की लागत से मेडिसिन यूनिट का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
17 February 2021 11:11 AM