19 July 2020 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। घटना पांचू थाना क्षेत्र के उदासर की हैं। जहां आज शाम चार बजे 25 वर्षीय जेठूसिंह ने अपने छोटे भाई 18 वर्षीय राजू सिंह को चाकू मार दिया। जिसके बाद घायल को पीबीएम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। वहीं परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। आरोपी मंदबुद्धि है। परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना मामूली कहासुनी पर हुई बताते हैं।
RELATED ARTICLES
24 October 2023 12:39 AM