03 August 2025 05:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नशा तस्करों ने हर ओर जाल फैला रखा है। तस्करों के इस जाल में बीकानेर के मासूम बच्चे तक फंस रहे हैं। चंद पैसों के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे इन बदमाशों पर नकेल भी कसी जा रही है। डीएसटी व बीछवाल पुलिस ने 452 ग्राम अफीम सहित एक युवक को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान मेघासर निवासी 22 वर्षीय सुनील उपाध्याय पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है। डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह को आर्मी इंटेलिजेंस से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को शोभासर चौराहे पर स्थित ब्राह्मण होटल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 4-5 साल से यह ढ़ाबा होटल चला रहा था। बीछवाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई सब इंस्पेक्टर कमलजीत कौर मय बीछवाल पुलिस टीम व एएसआई रामकरण सिंह मय डीएसटी टीम ने मिलकर की। बता दें कि बीकानेर के होटल, ढाबों, हाइवे पर स्थित चाय की दुकानों, डेयरी बेथ, स्पा सेंटरों आदि पर जमकर नशा बिक रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 April 2023 11:00 PM