13 May 2020 02:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत रेंज के वन अधिकारियों से हिरण का शव छीनकर अधिकारी की वर्दी फाड़ने का मामला कलेक्टर कुमार पाल गौतम तक पहुंच गया है। राजस्थान संयुक्त वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जसवीर सिंह बरनाला ने बताया कि मोखराम व अन्य लोगों ने कोलायत रेंज के वन अधिकारियों से चिंकारा का शव छीन लिया था, इस दौरान आरोपितों ने मारपीट कर एक अधिकारी को जातिसूचक गालियां भी दी। घटना पर गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया मगर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जसवीर के अनुसार जिला कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। संघ ने कार्रवाई न होने पर पड़ाव करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में भंवर पुरोहित, रमेश उपाध्याय, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनरूप सिंह व वनपाल किशोर सिंह शामिल थे। बता दें कि आरोपितों की तरफ से क्रॉस मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 April 2022 11:53 PM