04 August 2026 04:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नव निर्मित मकान में एल्यूमीनियम फर्नीचर का काम करवाकर भुगतान ना करने का मामला सामने आया है। घड़सीसर रोड़, गंगाशहर निवासी हनुमान पुत्र शेराराम जाट ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में चौधरी कॉलोनी निवासी धनराज सोनी पुत्र सत्यनारायण सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
आरोप है कि धनराज सोनी ने 169000 रूपए खा लिए। हनुमान का कहना है कि वर्ष 2024 में पवनपुरी स्थित उसकी दुकान आया था। आरोपी ने अपने नवनिर्मित मकान में स्टील की रेलिंग व एल्यूमीनियम फर्नीचर आदि की फीटिंग का कार्य लिया। 25 हजार रूपए एडवांस दिए गए। वहीं शेष 1,69000 रूपए काम पूर्ण होने के बाद देने को कहा।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी तारीख़ देने लगा लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मुकदमें की जांच एएसआई फुसाराम को दी गई है। जांच में मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने आएंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM