19 May 2022 12:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में शिवलिंग से चांदी का कवर चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित शिव मंदिर का है। मन मंदिर के पुजारी चैनरूप सेवग ने पुलिस को बताया है कि 17 मई की शाम करीब पांच साढ़े पांच बजे वह बाहर गया था। 30 मिनट में वापिस लौटा तो शिवलिंग से चांदी का कवर गायब था। जबकि जाने से पहले चांदी का कवर वहीं था।
एएसआई राधेश्याम के अनुसार शिवलिंग पर लगे सर्प पर चांदी का कवर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंदिर में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जांच के बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा। अज्ञात के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM