15 June 2020 10:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामला गंगाशहर की नोखा रोड़ के समीप का है। मदन लाल नाम का होमगार्ड कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहा था कि चार युवक बिना मास्क पहने आए। मदन लाल का आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मदन लाल के मुंह पर चोटें व खून आया है। वहीं गंगाशहर पुलिस को सूचना कर दी गई। आरोपी यहां के नायकों के मोहल्ले के नत्थूराम के बेटे बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 July 2024 11:53 PM