25 August 2020 01:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि दो और मौतों के साथ आंकड़ा 76 पर पहुंच गया है। पहली मौत बीती रात पीबीएम के सारी वार्ड में हुई। मृतक 75 वर्षीय बुलाकी दास नयाशहर थाने के पीछे स्थित भैरूं मंदिर के समीप का रहने वाला था। मृतक को गंभीर समस्याएं थीं। वहीं दूसरी मौत लखोटिया चौक नर्सिंग मंदिर के पास रहने वाली 59 वर्षीय श्रीकांता ओझा की हुई। उन्हें एस एस बी आईसीयू सैकंड में भर्ती किया गया था, वहां से सारी वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां रात दो बजे मौत हो गई।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM